भूमि विवाद में चली गोली, कई जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

goliफर्रुखाबाद:(अमृतपुर/राजेपुर) भूमि विवाद के चलते थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम लीलापुर में दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया| विवाद में गोली भी चलायी गयी| घटना में कई लोग जख्मी हुये है| पुलिस ने घटना के सबंध में मुकदमा दर्ज कर जख्मी लोगो को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|
लीलापुर निवासी आशाराम, रामप्रताप, धनीराम, अनुज दोपहर को अपने खेत की जुताई करने के लिये गये थे| जिसका विरोध गाँव के ही नन्हे,पप्पू, रहीश, पिंटू पुत्र सत्यपाल ने कर दिया| आरोप जड़ा की उनके खेत की मेड जोतने का प्रयास किया जा रहा है| विरोध करने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ| तभी फायरिंग भी कर दी गयी| गोली चलने के दौरान मारपीट व फायरिंग में कई लोगो जख्मी हो गये| जिन्हें लोहिया अस्पताल में भेजा गया है| घटना के सम्बन्ध में पीड़ित आशाराम ने थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है| पुलिस घटना की जाँच कर रही है|