हाईस्कूल पेपर देनें गयी दो छात्रायें लापता

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) हाईस्कूल का पेपर देनें गयीं दो छात्राएं वापस घर नही पंहुची| काफी खोजबीन के बाद जब उनका पता नही चला तो परिजनों नें पुलिस को जानकारी दी| पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच की|
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय छात्रा हाईस्कूल का पेपर देनें शहर के ही एक विद्यालय में सुबह लगभग 6:30 बजे गयी थी| उसके साथ उसके ही रिश्तेदारी की छात्रा भी गयी थी| पेपर समाप्त होनें के बाद जब दोनों वापस नही आयीं तो परिजनों नें उनकी खोज शुरू की| उसकी सहेलियों और परिचितों से पता किया लेकिन उनका सुराग नही लगा| जिसके बाद परिजनों नें शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी| पुलिस नें जाँच की| सूत्रों से पता चला है कि सीसीटीवी में छात्रा जाती हुई दिखीं है| शहर कोतवाल भोलेंद्र चतुर्वेदी नें बताया कि मामला की अभी जानकारी नही है| जानकारी की जायेगी| तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही होगी |