प्रधान जी ने गांव की जगह करा लिया अपने घर का विकास

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION Politics जिला प्रशासन

prdha chachuफर्रुखाबाद: व्लाक राजेपुर क्षेत्र के ग्राम चाचूपर में समस्या ही समस्या नजर आ रही है| बीते पांच साल में गांव के प्रधान के गांव का विकास तो नही कराया लेकिन अपने घर का विकास भली भांति करा दिया|

राजकुमारी वर्तमान में ग्राम चाचूपूर से प्रधान है| जिन्होंने बीते साल में गाँव की तकदीर व तस्बीर नही बदल पायी| गाँव का स्वास्थ्य केन्द्र अपनी बदहाली के आंसू रो रहा है| शौचालय में भी गंदगीभरी पड़ी है| पंचायत घर पर दबंग कब्जा करे है| नरेगा में जाब कार्ड में भी घपला किया| गाँव के मनरेगा में लगे मजदूरो का आरोप है कि उनके पास जाब कार्ड होने के बाद भी प्रधान ने उन्हें गाँव में काम नही कराया| गाँव के महाराम, शाकिर, रामतीर्थ, जगदीश, ऊषा देवी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने काम ना देने का आरोप लगाया|