संदीप यादव सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव मनोनीत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी नें युवजन सभा के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी है| जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है|
जनपद के भटासा नगला गुरुदयाल निवासी संदीप कुमार यादव सपा के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड में भी पदाधिकारी रहे| इसके बाद वह शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के भी सिपाही रहे| शनिवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि नें राज्य कार्यकारणी में प्रदेश सचिव नामित किया है |