कांग्रेस विधायक से सेन्ट्रल जेल में मिलने के लिये प्रदेश अध्यक्ष रवाना

0
210

nirmal khatriफर्रुखाबाद: कांग्रेस के पिंडरा सीट से विधायक अजय राय को बनारस से गिरफ्तार करने के बाद फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल में बंद करने के बाद कांग्रेसियों का उनसे मिलने का दौर जारी है| गुरुवार को शाम तक जेल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आने की सम्भावना भी बनी हुई है|

[adrotate banner="3"]

कांग्रेस के जिला महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री ने बताया कि विधायक के सेन्ट्रल जेल में बंद होने के बाद से प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री लगातार जिला कांग्रेस कमेटी के सम्पर्क में थे| उन्होंने बताया कि वह शाम तकरीबन 6 बजे सेन्ट्रल जेल पंहुच कर विधायक अजय राय से मुलाकात करेगे|

[adrotate banner="2"]