राजेपुर में लेखपालो को कमरे में बंद कर बनाये गये वोट: नरेन्द्र सिंह

FARRUKHABAD NEWS Politics

nrendr singhफर्रुखाबाद: सपा विधायक नरेन्द्र सिंह ने प्रशासन की लापरवाही कि पोल खोली| उन्होंने कहा जनपद से सबसे अधिक यदि किसी जगह पर फर्जी वोट बनाये गये तो राजेपुर क्षेत्र में ही यह हुआ है| उन्होंने इसमे अधिकारियो की भूमिका को भी संदिग्ध मना|

निरिक्षण भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान नरेन्द्र सिंह ने विरोधियो कि जमकर बखिया उधेडी| उन्होंने कहा कि राजेपुर क्षेत्र में महीनों पहले से फर्जी वोट बनाने का करोबार हुआ| दबंगो के गुर्गो ने अपने मन मुताबिक लेखपाल को कमरों में बंद तक करके वोट बढाये| जिससे जनता में रोष है| जनता इसका जबाब मतदान के हथियार का प्रयोग कर दबंगो से जरुर लेगी| विधायक ने कहा कि फर्जी वोट बनाये जाने की शिकायत प्रशासन से भी कई बार कि गयी| लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई| उन्होंने चुनाव में गडबडी फ़ैलने की भी आशंका जाहिर की|

विधायक ने अमृतपुर के एसडीएम व तहसीलदार की कार्यशैली पर भी प्रश्न चिन्ह लगाया| उन्होंने कहा कि दोनों ही अधिकारी अपनी कुर्सी का गलत इस्तेमाल कर रहे है| उन्होंने दोनों अधिकरियो को बेकार बताया|