लोकसभा चुनाव की तरह पंचायत चुनाव में भी गुंडों को बाहर खदेड़े- सपा विधायक

FARRUKHABAD NEWS Politics

ajit, nrendr schin, jmaluddinफर्रुखाबाद: जनता जागरूक हो, अपने वोट की कीमत पहचानने और गुंडों के दबाब में न आकर स्वतंत्र होकर मतदान करे| जिले के समाजवादी पार्टी के तीनो विधायको ने एकजुट होकर प्रेस वार्ता कर सन्देश देने का प्रयास किया कि गैर जनपद से आकर राजनैतिक जमीन तलाश रहे नेताओ को जनपद में राजनीति करने नहीं दी जायेगी| पी डव्लू डी गेस्ट हाउस में बुलाई गयी प्रेस वार्ता में मौजूद सपा के तीनो विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, अजीत कठेरिया और नरेन्द्र सिंह यादव ने इशारो इशारो में बता दिया कि इस मुद्दे पर सदर विधायक विजय सिंह भी उनके साथ है| आखिर ये किन गुंडों को खदेड़ने की बात हो रही इस पर इशारे तो कर दिये मगर नाम किसी का नहीं लिया| कहा कि फर्रुखाबाद की जनता सब जानती है|

कुल मिलाकर जनपद के सपा विधायको ने एकजुट होकर ये दिखाने का प्रयास किया कि पंचायत चुनावों में राजनीति जिले के ही नेता करेंगे, जनता से बाहरी को मतदान न करने की अपील भी की गयी| वैसे विधायक नाम लेने में भले ही संकोच कर रहे हो मगर मोर्चाबंदी तो अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके पुत्र को लेकर ही हो रही है| रामेश्वर सिंह यादव के पुत्र पंचायत चुनावों के माध्यम से अपने पैर फर्रुखाबाद की राजनीति में जमाने का प्रयास कर रहे है| राजेपुर ब्लाक से बी डी सी सदस्य के लिये उन्होंने और उनकी पत्नी ने परचा भी डाल दिया है|

जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला हो जाने के चलते समाजवादी पार्टी के सपा विधायक अजीत कठेरिया अपनी पत्नी सगुना देवी को चुनाव मैदान में उतार रहे है| जिसके चलते सपा के तीनो विधायक एक मंच पर आ गये है| इसके साथ ही साथ टीम सचिन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन यादव भी अपने पिता के कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है| पूर्व मंत्री व अमृतपुर विधान सभा से विधायक बाबू नरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसी भी कीमत पर गुंडों का सहयोग नही कर रही है|

उन्होंने बताया आज ही उन्होंने जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार से भी गुप्ता बैठक की| जिसमे विधायक अजीत कठेरिया व जमालुद्दीन सिद्दीकी भी मौजूद थे| जिलाधिकारी से भी इसी मसले पर बात हुई है| कि जो समबेदनशील बूथ है उन पर विशेष नजर रखी जाये| ताकि कोई गडबडी ना हो सके|इसी दौरान पंहुचे सचिन यादव ने भी कहा कि गुंडों को जनता किसी भी कीमत पर हीरो ना बनाये| उन्होंने कहा लोकतंत्र में मतदान का बहुत बड़ा हथियार जनता के हाथ में है| इसे यदि जनता ने सही चला दिया तो गुंडे जिले से बाहर ही नजर आयेगे|