अबैध रूप से बसपा नेताओ को दे डाले दो करोड़ के टेंडर!

Uncategorized

420फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष समीर मिर्जा ने जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार से पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के द्वारा भ्रष्टाचार करने की शिकायत की| जिस पर जिलाधिकारी ने जाँच के आदेश जारी कर दिये|

समीर मिर्जा ने डीएम से की गयी शिकायत में कहा है कि नगर पालिका ने एलईडी व 42 निर्माण कार्यो में जमकर गोलमाल हुआ है| इसके साथ ही साथ तकरीबन 6 महीने पूर्व पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने अपने चहेते बसपा नेताओ को समय से पूर्व ही तकरीबन दो करोड़ के टेंडर दे डाले| आरोप लगा है कि बरसात से पूर्व नाला निर्माण करने के टेंडर मांगे गये थे| नाला निर्माण ना करके एलईडी लाइट में पैसा खर्च कर गोलमाल भी किया गया| जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार ने जाँच के आदेश दिये है