सपा नेता समर्थको सहित कांग्रेस में शामिल

Uncategorized

KANGRES NFIS, KAUSHLENDR, DINESH, MRTUNJAY SHRMAफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व प्रधान दिनेश सिंह राठौर अपने सैकड़ो समर्थको के साथ कांग्रेस में शामिल हो गये| जिससे कांग्रेस का कद बढ़ा है|

कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव के बढ़पुर स्थित आवास पर बुलाई गयी कांग्रेस की बैठक में तकरीबन दो दर्जन पदाधिकारियों से भागीदारी कि| जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि सपा नेता के कांग्रेस में शामिल होने से पंचायत चुनाव में काफी मदद मिलेगी| डॉ० दिनेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता अभी किसी भी प्रकार से हार नही मान रहा है| 2017 का चुनाव ऐतिहासिक होगा|

इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, सुमित कुमार राठौर, सुरेश सिंह शाह नबाब सिंह पाल, श्याम सिंह आदि लोग मौजूद रहे|