बसपा को सम्मेलन के लिए अमृतपुर में नसीब नही हुई दो गज जमीन

Uncategorized

bspफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री बाबू नरेन्द्र सिंह यादव के गढ़ व बसपा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा के लिये ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र अमृतपुर में वर्तमान में विधान सभा अमृतपुर के प्रभारी को एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन करने के लिये जगह तक नसीब नही हुई| जिसके बाद सदर विधान सभा क्षेत्र में अमृतपुर का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया| जिससे अमृतपुर विधान सभा प्रभारी की जमीनी पकड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है|

अमृतपुर विधान सभा से शिशु प्रताप सिंह को वर्तमान में विधान सभा का प्रभारी बनाया गया है| यह पद उन्हें पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे बसपा नेता अन्नत कुमार मिश्रा से छिनकर दिया गया है| जिससे अमृतपुर क्षेत्र का एक बड़ा ब्राह्मण वर्ग नाराज हो गया है| वही सपा के दिग्गज नेता व अमृतपुर विधान सभा के विधायक नरेन्द्र सिंह यादव के इस विधान सभा से लगातर जीतते रहने का भी इतिहास है| इन परिस्थितियों में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने ठाकुर वर्ग को खुश करने के लिये शिशुपाल सिंह को टिकट दी जा रही है| जिनका कोई भी राजनितिक इतिहास नही| पूरी विधान सभा के लिये वह एक दम नये चेहरे है शिशु पाल सिंह|

अभी अमृतपुर व कायमगंज विधानसभा के प्रत्याशी धोषित होना है| जिसमे अमृतपुर से शिशुपाल सिंह की प्रत्याशी बनाये जाने की सम्भावना लगभग तय है| जिससे बसपा के पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा के समर्थको में आक्रोश व्याप्त है| खबर है की इस आक्रोश की भनक बसपा सुप्रीमो को भी है| 28 जून को होने वाले अमृतपुर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन के लिये अमृतपुर में ही जगह ना मिलना सोचने पर मजबूर करता है| सम्मेलन रोशनाबाद में किया जायेगा| जिसमे डॉ० अशोक सिद्धार्थ जोंन कोआर्डिनेटर सिरकत करेगे| रेलवे रोड स्थित एक होटल में हुई पत्रकार वार्ता में सदर विधान सभा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह कटियार, जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम, भोजपुर विधानसभा के प्रत्याशी जैमिनी राजपूत आदि मौजूद रहे|