ब्रेकिंग न्यूज:विचित्र जीव को पकड़ने से मना करने पर पिटते-पिटते बचा बन दरोगा

Uncategorized

van vibahgफर्रुखाबाद: शुक्रवार को एक घनी आवादी के बीच अचानक एक मकान में विचित्र जीव घुस गया| जिससे आस-पास के मोहल्ले के लोग मकान के इर्द-गिर्द आ गये| मकान मालिक ने कमरा बाहर से बंद कर दिया| बाद में आला अधिकारियों को सूचना देने के बाद पंहुचे वन दरोगा ने जब बिचित्र जीव को पकड़ने से मना कर दिया| तो भीड़ आक्रोशित हो गयी| भीड़ का आक्रोश देख वन दरोगा ने कही से पकड़ने वाले लोग बुलाकर बमुश्किल जीव को पकड़ा पाया| जिसके बाद लोगो ने राहत की साँस ली|

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खडंजा अब्दुल रज्जाक निवासी आसिफ अली खां के मकान के बाहर वाले कमरे में बिचित्र जीव घुस गया| उन्होंने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया| और मामले की सूचना परिजनों को दी| देखते ही देखते विचित जीव के मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गयी| उनके मकान के पास सैकड़ो की संख्या में लोग एकत्रित हो गये| कमरे की खिड़की से लोग जीव को देखने का प्रयास कर रहे थे और अपने अपने मत दे रहे थे| लेकिन कमरे के अन्दर जाने की हिम्मत कोई भी नही जुटा पा रहा था| तकरीबन दो घंटे के बाद वन विभाग को सूचना दी गयी| लेकिन उन्होंने कहा की वह जानवर पकड़ने का काम नही करते है| इसके बाद लोगो ने नगर मजिस्ट्रेट पीके जैन को सूचित किया| उनके निर्देश पर वन विभाग का वन दरोगा राजकुमार अपने एक साथी के साथ पंहुचा|

वन दरोगा ने जैसे ही कमरे में झाँक कर देखा तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गयी| वन दरोगा ने कहा उसका काम जानवर पकड़ने का नही है| जिस पर भीड़ आक्रोशित हो गयी| सैकड़ो की संख्या में लोग उससे विवाद करने लगे| कई लोगो ने उससे खिचातानी भी कर दी| भीड़ का दबाब बढ़ता देख वन दरोगा रामकुमार ने फोन कर कुछ गिहार समुदाय के लोग बुला लिये और उन्हें कमरे में प्रवेश कराया| गिहार समुदाय के लोगो ने काफी परिश्रम के बाद जीव को पकड़ा पाया| उसे पकड़ कर ले गये|