मार्ग दुर्घटना में बिधुत विभाग के जेई की मौत

Uncategorized

BREKING NEWSफर्रुखाबाद: डियूटी पर जा रहे 220 केबीए छिबरामऊ के जेई की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी| पुलिस ने शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया|
फतेहगढ़ बेबर रोड स्थित सब स्टेशन में रह रहे जनपद बुलंदशहर बिजौली निवासी जूनियर इंजीनियर वाई पी सिंह कि मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी| बीते शनिवार की रात वह अपनी बाइक से छिबरामऊ जा रहे थे| तभी अचानक जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम महरुपुर बीजल के निकट बन रहे हाईवे पर सड़क की पटिया से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए|

उन्हें रात 11 बजकर 40 मिनट पर लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया| मौके पर उनकी पत्नी विमलेश पंहुच गयी| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|