कच्ची दारु अब कभी नही बनायेगे पुलिस साहब

Uncategorized

LKULAफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह चौहान के द्वारा लगातार प्रयास के बाद गिहार बस्ती लकूला के निवासियों ने बड़ी संख्या में शराब बनाने बाले उपकरण, डिब्बे नष्ट किये उन्हें आग के हबाले कर दिया गया| सभी ने दारू बनाने के धंधे से तौबा का ली|

शनिवार दोपहर बाद शहर क्षेत्र के लकूला वस्ती में नजारा कुछ और ही था| इस बार खुद ग्रामीणो ने दबी हुई शराब निकल कर फैलाई और उसके खाली डिब्बे कई स्थानो पर एकत्रित करके आग के हवाले कर दिया| सभी ने दोबारा यह धंधा करने से मना कर दिया| जेसीबी से भी बड़ी संख्या में खोदकर शराब निकाली गयी|

वस्ती ने रहने बाले शिशुपाल गिहार ने बताया की प्रशासन ने उन लोगो को शिक्षा, स्वास्थ्य केंद्र, पक्की गालिया महिलाओं व् पुरुषो को रोजगार, लोन आदि पलब्ध कराने का वादा किया है| यदि मेरा धंधा प्रशासन बंद करा रहा है तो उन्हें यह सभी सुबिधाये उपलब्ध कराये| सबसे बड़ी समस्या अनाज की है| यदि उन्हें आनाज नही मिलता है तो फिर पेट कैसे भरेंगे| यदि नही हुआ तो वह लोग इन सब की मांग के लिए प्रशासन के साथ दो दो हाथ भी करने को तैयार होगे|
इस दौरान सीओ सिटी वाईपी सिंह, सर्वोदय मंडल के गोपाल बाबू पुरवार, लक्ष्मण सिंह आदि मौज रहे|