गुर्गो के मुंह खोलने से चोरी के बहुत बड़े गिरोह का भंडाफोड़

Uncategorized

CHORI copyफर्रुखाबाद: बीते कई वर्षो से चल रहे जनपद में चल रहे चोरी व गिरहकट गिरोह का भंडाफोड़ हो गया| पुलिस ने गुर्गो की निशान देही पर तीन बाइक व रेडीमेड कपड़ो का जखीरा बरामद किया है| पुलिस ने दो को हिरासत में भी ले लिया है| जिनसे पुंछताछ की जा रही है|

शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरी गेट चौकी पुलिस ने पूंछताछ के लिये चार किशोरों को हिरासत में लिया| उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरी का माल कादरी गेट निवासी अमित शुक्ला पुत्र सुभाष शुक्ला के घर है| पुलिस ने उसके घर दबिस दी तो उसके घर से पुलिस ने तीन रेडीमेड बड़े बोरो(झाल) में भरे हुये और तीन बाइक पुलिस ने अमित के घर से बरामद की| जिनपर कानपुर का नम्बर पड़ा था| पुलिस को चकमा देकर अमित फरार हो गया| जबकि पुलिस ने उसके पिता सुभाष को हिरासत में ले रखा है|
वही पकड़े गये गुर्गो की निशान देही पर राजू पुप्ता पुत्र कुन्जी लाल निवासी मन्नीगंज, दीपक पुत्र महेश जातव निवासी खटकपुरा को हिरासत में ले लिया| राजू के घर से पुलिस को एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है| फ़िलहाल पुलिस जाँच में जुटी है जिससे जल्द कोई नया खुलासा होने की सम्भावना है|