कमरा खाली कराने को लेकर गांधी आश्रम में जूतम पैजार की नौबत

Uncategorized

gandhi aasram 5फर्रुखाबाद: बीते 15 दिन से मदारबाड़ी स्थित गाँधी आश्रम में चल रहे अनशन को समर्थन देने पंहुचे सर्वोदय मण्डल व किसान एसोशिएसन का विवाद गाँधी अश्राम के कुछ लोगो से हॉप गया किसान यूनियन ने बंद कमरे का दरबाजा खोलने का प्रयास किया| इस दौरान दोनों तरफ से जमकर धक्कामुक्की भी की गयी|
सत्य अहिंसा का पाढ पढ़ाने वाले गाँधी जी के नाम से चल रहे गाँधी अश्राम में सोमवार को हिंसा का सहारा ले लिया | गाँधी अश्राम के पूर्व मंत्री व ट्रस्टी भूपेन्द्र तिवारी एक कमरे में बीते एक वर्ष से अधिक समय से ताला डाल कर चले गये| कई सूचनाये पंहुचाने के बाद भी वह नही आये| भूपेन्द्र बिहार के मूल निवासी बताये गये है| इस बात पर सोमबार को अश्राम की महिला कर्मचारी मिथलेश ने अप्पति जताई और कहा की वह 1500 सौ रूपये में किराये के मकान में रह रही है उन्हें कमरे में जगह चाहिए| यह बात सुन कर सर्बोदय मण्डल के लक्ष्मण सिंह व गोपालबाबू पुरवार के साथ कई लोग कमरे का ताला तोड़ने के लिए पंहुच गये|
जानकारी होने पर गाँधी अश्राम के कर्मचारी बजरंग बहादुर व अन्य कर्मचारियों ने यह करने से रोक दिया तो दोनों तरफ से जमकर कहा सुनी व धक्कामुक्की की गयी| एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चला| जिसके बाद जैसे-तैसे मामला शांत किया जा सका|
लक्ष्मण सिंह ने बताया की कमरे पर कब्जा करने वाले पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह से एक कर्मचारी की बात हुई है| उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है| यदि एक सप्ताह के अन्दर कमरा मिथलेश को नही दिया गया तो वह खुद उसका ताला तोड़ देंगे|
अश्राम के कर्मचारी बजरंग बहादुर ने बताया की भूपेन्द्र तिवारी लम्बी छुट्टी पर गये है उन्होंने अश्राम से त्याग पत्र नही दिया है| –