18 को होने वाली महापंचायत के लिए भाकियू ने बनाई रणनीति

0
113

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : भारतीय किसान यूनियन ने एक बैठक कर 18 दिसम्बर को क्रिश्चियन इण्टर कालेज फर्रुखाबाद में होने वाली किसान रैली को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने अपनी 10 सूत्रीय मांगों की भी रूपरेखा तैयार की।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के मीडिया प्रभारी मुन्नालाल सक्सेना के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता चन्दर सिंह जाट ने की। इस बैठक में कहा गया कि 18 दिसम्बर को फर्रुखाबाद क्रिश्चियन इण्टर कालेज में किसान रैली का आयोजन होगा। जिसमें मुख्य अतिथि राकेश सिंह टिकैत राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा विशिष्ट अतिथि राजपाल शर्मा होगे। इस बैठक में किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चर्चा की।

[adrotate banner="3"]

उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद में आलू पर आधारित उद्योगों की स्थापना की जाये तथा आलू के निर्यात को बडे पैमाने पर प्रोत्साहन किया जाये। आलू के समर्थन मूल्य की घोषणा की जाये। आलू विकाश बोर्ड की स्थापना की जाये। इसी के साथ प्रदेश की चीनी मिलों में बकाया गन्ने का भुगतान तत्काल किया जाये। बाढ से तबाह हुये किसानों को उनकी फसलों का मुआवजा दिया जाये तथा 60 वर्ष के सभी किसानों को वृद्धावस्था पेंशन दी जाये। कायमगंज के गांव पचरौली में पैटून पुल का निर्माण कराया जाये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

तहसील कायमगंज में कानूनगो, लेखपाल, सभी प्राईवेट कर्मचारी लगाये हैं इनके द्वारा किसानों से अवैध वसूली हो रही है। इसको तुरन्त रोका जाये। उन्होंने उपजिलाधिकारी पर आरोप लगाते हुये कहा कि उपजिलाधिकारी खनन माफियाओं से सांठगांठ कर क्षेत्र में अवैध रूप से बालू खनन करा रहे हैं। वहीं दबंग एसडीएम ने पिछले दिनों पकडे गये सिलेण्डरों में से कई सिलेण्डर छोटा हाथी पर लदवाकर अपने गृह निवास भेज दिये थे। इस सम्बन्ध में जांच कराकर कार्रवाई की जाये।

किसानो का आवाहन करते हुये कहा कि इस महापंचायत में भारी तादाद में पहुंचकर अपनी अपनी समस्याओं को रखे तथा पंचायत को सफल बनाये। इस दौरान जवाहर लाल, रचपाल, श्यामसिंह राजपूत, गोपी सिंह शाक्य, चरन सिंह, देवेन्द्र, लक्ष्मी शंकर जोशी, अफरोज मुहम्मद, बाबू खां, हरवीर सिंह सहित तमाम भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]