एसडीएम पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद: प्रधान संघ

0
118

FARRUKHABAD : प्रधान संघ ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर एसडीएम पर लगाये गये आरोपों को बेबुनियाद बताया है। प्रधान संघ ने कहा है कि उप जिला मजिस्ट्रेट सदर राकेश कुमार पटेल पर अज्ञात महिला द्वारा लगाया गया दुष्कर्म का आरोप बेबुनियाद व बिलकुल झूठ है।pradhan

[adrotate banner="3"]

एसडीएम राकेश कुमार ईमानदार चरित्र के अधिकारी हैं। प्रत्येक वर्ग के मजलूमों व असहाय गरीबों की शिकायत सुनकर बिना किसी भेदभाव के पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करते है। जबकि लेखपाल प्रवेश तोमर के इशारे पर किसी महिला द्वारा लगाया गया दुष्कर्म का आरोप झूठा है। लेखपाल प्रवेश कुमार तोमर खुद ही भ्रष्टाचारी व धोखाधड़ी के मामलों में लिप्त हैं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

लेखपाल के ऊपर 420 व हेराफेरी के इल्जाम भी लगे हैं। गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जे करवाने के मामले भी प्रकाश में आ चुके है। प्रधानों ने भ्रष्ट लेखपाल पर कार्यवाही करने व जेल भेजने और जुर्माना से दण्डित करने की मांग की है। इस दौरान अनिल तिवारी, जगदीश, रामकुमारी, राजेश राजपूत, शीशराम, संजय कटियार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]