जखा जेल में किशोर बंदियों के दो गुटो में मारपीट

Uncategorized

kishor jailफर्रुखाबाद : जखा जेल में आपसी विवाद को लेकर किशोर बंदियों के दो गुट आपस में भीड़ गये| जिससे हडकंप मच गया| जेल विभाग पुरे मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है|
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के जखा स्थित किशोर बंदी गृह में गुरुवार को बर्चस्व को लेकर एक बार फिर दो गुट आपस में भीड़ गये| जमकर मारपीट हुई है| मारपीट की घटना को लेकर किशोर सदन प्रशासन पर्दा डालने का प्रयास कर रही है| जेल अधीक्षक कैलाश चन्द्र ने बताया की वह अपने निजी कार्य से बाहर है उन्हें घटना के विषय में कोई जानकारी नही है| वही कार्यवाहक अधीक्षक श्यामवीर सिंह ने इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही दी| खबर जारी ……………..