रात भर ताबड़तोड़ दबिश के बाद भी हत्थे नही चढ़ा शातिर पंकज

Uncategorized

pankaj  shukla 6 copyफर्रुखाबाद: घटना के बाद से व्यापारियों में रोष है वही आम जनता में भय व्याप्त हो गया है| बीते कुछ दिन से गोलीबारी की घटनाओ से तेजी पकड़ ली| एक्शन शोरुम में हुई फायरिंग की घटना ने पुलिस की नीद उडा ली है| पुलिस ने रात भर आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी लेकिन वह पुलिस के हत्थे नही चढ़ सका|
रंगबाजी के चलते चलाई गयी गोली में दो लोग घायल है जिसमे एक पंकज शुक्ला का साथी राजीव राठौर भी है| हालाकि राजीव का कहना है की वह अपने खडियाई स्थित घर से अपने भाई की पेंट की दुकान पर जा रहा था उसी समय उसको गोली लगी| लेकिन पुलिस व अन्य लोग उसे पंकज शुक्ला का साथी ही मान रहे है| गोलीवारी की घटना के बाद पुलिस ने तत्काल ही उसके घर पर दबिश दी थी लेकिन वह घर पर ताला डाल कर फरार हो गया था| जिसके बाद पूरी रात पुलिस ने उसकी रिश्तेदारी व कई थानो से सम्पर्क कर तलाश की लेकिन उसका कही भी पता नही चला|
पुलिस ने पंकज शुक्ला की तलाश में उसके घायल साथी राजीव राठौर के घर पर भी देर रात दबिश दी लेकिन वह हाथ नही लगा| वही देर रात शोरुम मालिक रविश रस्तोगी ने पंकज व उसके साथियों के खिलाफ फायरिंग व लूट का मुकदमा दर्ज कराया है\
कोतवाली के वरिष्ठ उप निरिक्षक हरीश चन्द्र ने बताया की कार्यवाही जारी है| जल्द पंकज सलाखों के पीछे होगा|