नो रिस्क- रामगोपाल यादव लड़ सकते हैं मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव!

Uncategorized

ramgopal singh yadavडेस्क: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के इस्तीफे से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है| सपा इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव को मैदान में उतार सकती है|

पार्टी नेतृत्व रामगोपाल को चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है| मैनपुरी सीट सपा का परंपरागत गढ़ है| शिवपाल सिंह यादव का जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र भी इसी सीट में आता है| इस सीट से मुलायम सिंह बड़े अंतर से जीत दर्ज कराते रहे हैं| इस बार वह मैनपुरी के साथ ही आजमगढ़ से भी चुनाव जीते| हालांकि मैनपुरी में उनकी बड़ी जीत हुई और आजमगढ़ में हल्की लेकिन सियासी मजबूरियों के चलते उन्हें मैनपुरी सीट छोडऩी पड़ी|

मुलायम के सीट छोड़ने के बाद भी पार्टी इस सीट पर अपनी पकड़ बनाए रखना चाहती है| इस सीट पर उपचुनाव के लिए अभी तक तेज प्रताप सिंह उर्फ तेजू यादव को चुनाव लड़ाने की चर्चा थी| तेजू, मुलायम सिंह के दिवंगत बड़े भाई के पौत्र हैं| वह सैफई के ब्लॉक प्रमुख भी हैं| पार्टी नेतृत्व को लगता है कि तेजू का कद अभी मुलायम सिंह यादव के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट को भरने का नहीं है|

ऐसे में रामगोपाल यादव को चुनाव लड़ाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है| रामगोपाल यादव फिलहाल राज्यसभा में सपा के नेता हैं| उनका कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है| सपा उन्हें आसानी से राज्यसभा में भेज सकती है, लेकिन उन्हें लोकसभा उपचुनाव लड़ाना ज्यादा ठीक लग रहा है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]