और जब फेरे से पहले भाग गया दूल्हा…..

Uncategorized

aCCIDENTफर्रुखाबाद: शमसाबाद के रजलामई गाव में एक विवाह का मंडप पिछले दो दिन से दूल्हे का इन्तजार कर रहा है| मुहूर्त तो कब का निकल चुका है| दूल्हे का बाप लड़की पक्ष ने बंधक बना लिया है| दुल्हन का रो रो कर बुरा हाल है और दूल्हा अब तक फरार है|

मामला रजलामई गाव का है| रूबी की शादी जहानगंज थाना क्षेत्र के गाव मेदा शाहपुर में दिनेश पुत्र लक्ष्मीचंद के साथ तय हुई थी| 18 मई को तिलक लेकर लड़के वालो के यहाँ जाना था मगर दहेज़ की मांग के अनुरूप पैसो का इतजाम न हो पाने के कारण तिलक लेकर लड़की वाले नहीं पहुंच सके| लड़के वालो की खूब किरकिरी हुई| इसके बाद अलगे दिन लड़की वाले तिलक लेकर पहुंचे और रश्मे अदा की गयी|

अब बारी लड़के वालो की थी| 20 मई को लड़के वाले बारात लेकर पहुंचे| बारात चढ़ी, बंद बजानाच हुआ उसके बाद बारातियो ने जमकर खाना भी खाया| मगर जब फेरो की बारी आई तो दूल्हे ने अपने तिलक में हुई किरकिरी का बदला ले लिया| दूल्हा फरार हो गया| जिसका अब तक पता नहीं चला है| दूल्हे दिनेश के पिता लक्ष्मी को लड़की पक्ष ने बंधक बना लिया है और लड़के को बुलाने का दबाब बनाया जा रहा है| वहीँ लक्ष्मी इस बात पर भी तैयार है कि अगर उसका बड़ा लड़का नहीं आया तो छोटे बेटे से शादी कर लेंगे| मगर लड़की वाले दूध का जला छाज भी फूक फूक कर पी रहे है| दूल्हा तो फरार हो चुका है अगर समधी भी फरार हो गया तो कहा से लाएंगे| वैसे दोनों पक्ष पुराने रिश्तेदार भी है|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]