शमसाबाद में लड्डुयो से तौले गए मुकेश राजपूत, कई भाजपाइयो ने मुह फेरा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: टिकट की घोषणा के बाद भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने क्षेत्र में असंतुष्टो को मानाने के लिए सम्पर्क किया| शमसाबाद में मुकेश राजपूत को लड्डुयो से तौला गया| वहीँ गुटबाजी के चलते उनके स्वागत में कई भाजपा पदाधिकारी नजर नहीं आये|
Mukesh Rajput
मुकेश राजपूत ने शमसाबाद क्षेत्र में कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर चुनाव के रणनीति बनायीं| शमसाबाद क्षेत्र में अमर सिंह वर्मा के फड़ पर उन्हें लड्डुयो से तौल कर मिठाई बाटी गयी| इस मौके पर डॉ हेमराज, सुबोध शर्मा, अतुल, विजय वर्मा, जोगराज सिंह, रिंकू, नवाब सिंह वर्मा आदि भाजपाई उपस्थित रहे| मगर क्षेत्र में स्वागत समारोह के दौरान शमसाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष विजय गुप्ता और नगर अध्यक्ष भाजपा विनोद सक्सेना नहीं पहुचे|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]