होली पर जाम से थम गयी शहर की सड़के …

Uncategorized

JAAMफर्रुखाबाद: होली पर यह सम्भावना पहले ही थी कि नगर में जाम कि समस्या आयेगी लेकिन प्रशासन ने इसके लिये को ठोस कदम नही उठाया जिससे नगर में सुबह से ही जाम के हवाले हो गया| हर चौराहे तिराहे पर जाम की झाम देखने को मिली| पुलिस के उदास कार्यप्रणाली ने भी इसमे अहम भूमिका निभाई | आम जनता क्या करे और किससे भरोसा करे जो प्रशासन व पुलिस जनता की सहायता के लिये करोडो रूपये मासिक का खर्च कराती है और इसके बदले में जनता को क्या मिलाता है सिर्फ परेशानी |
[bannergarden id=”8″]
शहर के लाल दरवाजे से लेकर टाउनहाल तक वाहन ने जमकर जाम लगया,लोहाई रोड ,रेलवे रोड भी इसकी चपेट में रहा| वही आईटीआई चौरहे पर कियी किलोमीटर लम्बा जाम लगा रहा| जिससे आलू मंडी सातनपुर को जाने बाले ट्रेक्टर तो फसे साथ ही साथ होली पर बाजार करने आये लोगो को भी घंटो जाम में खड़ा रहना पड़ा |रोडवेज बसे भी कई घंटे देर से जा सकी |
[bannergarden id=”11″]
पुलिस की लापरवाही को देखते हुये जनता में पुलिस को लेकर काफी आक्रोस नजर आया| पिछले दिनों कोतवाली में बुलाई गयी बैठक में नगर के अन्दर चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी थी इसके बाद भी नगर में पुलिस को सुविधा देकर फर्राटे भरते नजर आये| फिलहाल अभी शहर में और अधिक भीड़ बढने की संभावना बनी हुई है |