16 को हड़ताल पर जायेंगे पालिका के सफाई कर्मी

0
226

फर्रुखाबाद: मांगो पर कार्यवाही ना होते देखे सफाई कर्मियों नें हड़ताल करने का निर्णय लिया है| 16 सितम्बर को पालिका के सफाई कर्मी हड़ताल करने की तैयारी में है|
नगर के टाउन हाल स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय में भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सफाई कर्मी नगर पालिका ईओ के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे है| यह धरना प्रदर्शन बीते 5 सितम्बर से चल रहा है| सफाई कर्मियों नें कहा इस सम्बन्ध में अधिशाषी अधिकारी द्वारा कोई वार्ता करने का प्रयास नही किया गया| मांगो को ना मानते देख आखिर आगामी 16 तारिख को सफाई कर्मियों नें हड़ताल करने की घोषणा कर दी है| हरिओम वाल्मीक, नीरज वाल्मीकि, विनोद वाल्मीकि, प्रमोद प्रेमी वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि व रामलखन वाल्मीकि आदि रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]