16 अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सहित 88 पाबंद

0
179

फर्रुखाबाद:(कमालगंज)आगमी निकाय चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से निपटाने के लिये प्रशासन पूरी ताकत लगा रहा है| जिसके चलते निकाय चुनाव में पुलिस ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सहित 88 महिलाओं को भी पाबन्द किया है| निरोधात्मक कार्रवाई में प्रत्याशियों को 5 लाख से पाबंद किया है|

[adrotate banner="3"]

पुलिस ने इस बार कुछ नया किया| जिसमे नगर पंचायत अध्यक्ष पद के 16,सभासद पद के 72 प्रत्याशियों को पुलिस ने धारा 107-116 के अंतर्गत पाबंद कर दिया| इसके साथ ही साथ 72 महिलाओ को भी पुलिस ने पाबंद किया है| शास्त्रीनगर प्रथम दो महिला व सात पुरुष,शास्त्री नगर द्वितीय में पांच महिला प्रत्याशियों,इंदिरा नगर से पांच पुरुष,अंबेडकर नगर से एक महिला पांच पुरुष, आजाद नगर मोहल्ला से एक महिला चार पुरुष, किदवई नगर से तीन महिला, प्रताप नगर से एक महिला व आठ पुरुष,सुभाष नगर से दो महिला चार पुरुष, गांधीनगर से एक महिला व तीन पुरुष पुलिस ने शामिल किये है|

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि चुनाव में शांति व्यवस्था हेतु प्रत्याशियों को 5-5 लाख के बांड के साथ पाबंद किया गया है।

[adrotate banner="2"]