सपा व बीजेपी प्रत्याशियों सहित तीन पर मुकदमा

0
193

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद)दीवारों और बिजली के पोल पर अपना प्रचार चस्पा करने के मामले में पुलिस ने सपा व भाजपा प्र्त्याशी सहित तीन के खिलाफ आचार संहिता उलंघन के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है|
कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी बृजेश कुमार पर चुनाव चिन्ह के झंडे बिजली के खंभों पर लगे होने व नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी हरीश कुमार के चुनाव चिन्ह के पोस्टर बिजली के खंभों पर चस्पा होने के मामले में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
इसके साथ ही साथ कन्या प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर सभासद पद की वार्ड संख्या 12 की प्रत्याशी मुन्नी देवी का पोस्टर चस्पा होने के चलते आचार संहिता उलंघन का मुकदमा दर्ज कराया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]