बीबी की नेतागीरी चमकाने में नप गए गुरूजी

Corruption EDUCATION NEWS FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: कमालगंज के एक मास्टर कृष्ण कुमार को नेतागिरी इतनी रास आई कि स्कूल की नेतागिरी करते करते अपनी बेगम को नगरपंचायत का अध्यक्ष बना कर ही दम ली| अब बेगम प्रधान, विधायक या जिला पंचायत अध्यक्ष बन जाए तो काम तो पति ही सम्भालते है यही सोच कर बेचारे कृष्ण कुमार रुतवा ग़ालिब करने लगे और चला दिया हाथ सरकारी अफसर पर| न सपा बचाने आई और न ही बसपा| भूल गए कि प्राइमरी के मास्टर है| मुकदमा पंजीकृत हुआ और अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलम्बित कर दिया| देर सवेर नौकरी भी चली जाएगी| बच्चो को तो वैसे भी कभी नहीं पढ़ाया, अब फुल टाइम नौकरी बचाने को सर्कार ने अवसर भी दे दिया है|
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
तो जनाब कृष्ण कुमार गौतम कभी बी आर सी बन गए तो कभी यूनियन के नेता| शिक्षा विभाग में किताब घोटाले से लेकर कई फर्जीवाड़े में अखबारों में सुर्खिया तो वर्षो से बटोर रहे थे| बसपा की सरकार में हाथी वाले को विधायक बनाने के लिए मास्टर होते भी खूब जनसम्पर्क किया| सरकार बदली तो साइकिल वालो की जमात में दिखने लगे| पत्रकारों से नहीं बच पाए| फोटो में फस गए तो पत्रकारों के आगे घिङ्घिआके जान बचाते रहे| मगर बेशर्मी की भी हद होती है| कृष्ण कुमार को तो जैसे नेतागिरी का खून लग चुका था| कमालगंज कसबे की सीट महिला आरक्षित हो गयी तो कृष्ण कुमार ने अपनी बेगम को नगर पंचायत अध्यक्ष बनाकर ही दम ली| और केवल उपरी माल के भूखे मास्टर को तो बिकुल सफाचट करने की आदत पड़ चुकी थी| किताबो से लेकर वजीफा तक पूरा चाट जाने की आदत| मगर नगर पंचायत के विकास कामो में तो कमीशन निश्चित मात्र में होता है| मास्टर साहब को कम पर ऐतराज होने लगा| बैठक में मास्टर साहब बेगम की सीट सँभालते| जिस समय मास्टर को स्कूल में बच्चो को पढ़ाने का होता अधिकारी भी बैठक उसी समय रखते ताकि कृष्ण कुमार मौजूद न रह पाए| मगर मास्टर केके स्कूल छोड़ अध्यक्षी भा रही थी| फिर एक दिन अचानक चमड़े की चप्पल मिया बीबी दोनों ने अधिकारिओ पर चटका दी| जाँच हुई, मुकदमा हुआ और आज खबर है कि हिल बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उन्हें निलम्बित कर दिया है|