आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 1 सितंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 1 सितंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक :1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2017, 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आशातीत सफलता मिलेगी। शासकीय कार्य बनेंगे। प्रशासनिक सेवाओं में सफलता मिलेगी। सर्विस वाले सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति के आसार है। मानसिक बैचेनी दूर होगी। राजनैतिक व्यक्ति सफलता पाएंगे। अविवाहितों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सूर्य जब मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु व मीन में आएगा तब-तब सफलता में वृद्धि के अवसर अधिक है।

मूलांक 1 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* सिकंदर
* जैकी श्राफ
* इंदिरा गांधी
* मिर्जा गालिब
* वीर सावरकर
* छत्रपति शिवाजी

राशिफल 01 सितंबर 2013 रविवार

girl1मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज किसी बुजुर्ग और अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर साबित होगा. इसलिए सलाह जरूर लें. अनुभवों का लाभ मिलेगा। नौकरी में उत्साह रहेगा। कानूनी मामलों में समय का ध्यान रखें। घर में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

किसी करीबी व्यक्ति का बर्ताव आपको परेशान कर सकता है. लेकिन आप खुद को गलत ना समझें. जैसे-जैसे वक्त बीतेगा उन्हें अपनी गलती का अहसास हो जाएगा. आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। संतान के कार्यों पर नजर रखना होगी। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

दूसरों पर अंगुली उठाने से पहले खुद की गलतियों को सुधारें.इस चीज को अपने जीवन में जरूर उतारें. कार्य भार बढ़ेगा तथा दैनिक दिनचर्या अनियमितता होगी। आंख संबंधी परेशानी होना संभव होगा। अतः स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आपके जीवन में बहुत महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं. यह बदलाव आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद ही साबित होंगे. मन में आलस व निष्क्रियता के भाव रहेंगे। पत्नी व बच्चों का सहयोग रहेगा परंतु अपने मन पर अंकुश रखना अनिवार्य होगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

काफी दिनों से आप काम को लेकर दबाव महसूस कर रहे हैं. आज सभी चिंताएं छोड़कर थोडा आराम करें. आजीविका में अपने लाभ की ओर प्रयत्नशील रहें। कामकाज के अवरोध दूर होंगे। सत्कार्यों में मन लगेगा। अर्थ के लेनदेन में सफलता मिलेगी।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आपके आत्म-विश्वास में कमी आने लगी है. खुद को थोड़ा समय दें, आपका वो आत्मविश्वास फिर से लौट आएगा. पारिवारिक दृष्टि से दिन मध्यम रहने की संभावना है। विरोधी काम बिगाड़ने की चेष्टा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आपके किसी दोस्त को आपकी सहायता की जरूरत पड़ सकती है. उसकी मदद करने से ना हिचकिचाएं. सद्भाव से किए गए पुरुषार्थ का प्रतिफल मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। राज्य पक्ष के कामों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

अगर किसी नए व्यवसाय को शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो कुछ समय इंतजार करना ही सही रहेगा. नए व्यवसाय के लिए समय अच्छा नहीं है. खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी हो सकती है। जल्दबाजी में काम न करें। व्यावसायिक निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज अतीत में हुई गलतियों को सुधार कर आगे बढ़ने का प्रयत्न करें. चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. मानसिक अस्थिरता दूर करें और कार्यों को समय पर करने का प्रयत्न करें। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

किसी के प्रभाव में आकर निर्णय लेना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. सामाजिक स्थिति अच्छी एवं कार्यक्षेत्र विस्तृत होगा। व्यावसायिक बाधाएं प्रयासों से दूर होंगी। दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

जिन समस्याओं का सामना आप काफी लंबे समय से करते आ रहे थे, आज उसका निवारण आज हो जाएगा. नए संबंध बनेंगे। पठन-पाठन की ओर रुझान रहेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचे। समय सामान्य मध्यम रहेगा। समय का दुरुपयोग न करें।

 मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आपके दोस्त के साथ अनबन हो सकती है. लेकिन धीरज से काम लेने से सभी समस्याएं हल भी निकल जाएगा. धैर्य व सहनशील वृत्ति आपको उन्नति की पराकाष्ठा पर ले जा सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में शुभ कार्य का निर्णय होगा।