घास लेने गयी बालिका से छेड़छाड़ का बनाया वीडियो

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) घास लेने गयी नाबालिक बालिका के साथ छेड़छाड कर अश्लील वीडियों बनाने के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया और उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया| लेकिन जो आरोपियों के द्वारा बनाया हुआ वीडियों वायरल हुआ है उसमे एक आरोपी वीडियो बना रहा है| मजे की बात तो यह है कि जो आरोपी वीडियों में छेड़छाड करता दिख रहा है उसका पूरे मामले में जिक्र ही नही है|
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी बालिका 9 फरवरी को घास लेने के लिये खेतों की तरफ गयी थी| आरोप है कि वंहा नगला खुरू निवासी धर्मराज पुत्र रामनिवास व उसके एक साथी ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया| मौके पर एक वीडियो आरोपियों ने बनाया जिसमें एक आरोपी बालिका के साथ छेड़छाड़ कर रहा है जबकि दूसरा वीडियो बना रहा है| वीडियों में जिस आरोपी को छेड़छाड करता दिखाया गया है उसका कोई जिक्र मुकदमे व घटना में नही है| खेतों के निकट आरोपी धर्मराज के नलकूप पर बालिका पानी पीने के लिये गयी| तभी आरोपी ने उसे दबोच लिया| जब घटना हुई तो बालिका की दो बहनों ने शोर मचाकर जानकारी दी और घर भी सूचना कर दी| सूचना मिलते है मौके पर ग्रामीण पंहुचे और पुलिस को बताया|
घटना पर पंहुची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया| लेकिन दूसरे आरोपी का कही भी जिक्र नही है| पिता ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया| थानाध्यक्ष वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि उन्हें वीडियों के विषय कोई जानकारी नही है| जिसकी शिकायत हुई उस आरोपी पर मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेज दिया गया| यदि कोई जानकारी आती है तो कार्यवाही की जायेगी|