फर्रुखाबाद: घुमना व याकूतगंज चौकी प्रभारी समेत पंद्रह दरोगाओं के तबादले जनपद से बाहर कर दिये गये हैं। जारी सूची के मुताबिक घुमना चौकी प्रभारी हरनाथ सिंह तथा दरोगा जागेश्वर सहाय को जनपद कन्नौज, याकूतगंज चौकी प्रभारी रनवीर सिंह, दरोगा राजेश कुमार तिवारी, महावीर कानपुर नगर भेजे गये हैं। दरोगा गिरीश नारायण तिवारी, सुघर सिंह यादव, सुरेश सिंह तथा भाग्यवती को जनपद इटावा भेजा गया है। दरोगा अशोक कुमार पांडेय, रामकृष्ण दिवाकर, रामप्रकाश को रमाबाई नगर, दरोगा हरदयाल, महेश चन्द्र मिश्रा, गजेन्द्र पाल सिंह को औरैया स्थानांतरित किया गया है।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


