खाना बनाते समय लगी आग में बाइक व गृहस्थी जलकर राख

0
135

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद): थाना कायमगंज क्षेत्र के ग्राम बराबिकू में खाना बनाते समय लगी आग में ग्रामीण की बाइक व गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। भारी म शक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को लगभग 9 बजे ग्राम बराबिकू में आरिफ पुत्र जमील की मां चूल्हे पर खाना बना रहीं थी। पास में ही उनकी बाइक खड़ी थी। बाइक का पेट्रोल रिसने से बाइक ने आग पकड़ ली और धूं-धूं कर जलने लगी। बाइक में आग लगी देख घर के सदस्यों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते आग ने आरिफ के घर को भी चपेट में ले लिया। जैसे तैसे ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे की मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से आरिफ के घर में रखे गेहूं, भूसा, कपड़े इत्यादि सामान जलकर राख हो गया।

[adrotate banner="2"]