14 को योगी और 25 को अमित शाह भाजपा की करेंगे जनसभा

0
129

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुकेश राजपूत के पक्ष में माहौल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम तय हो गया है| भाजपा सूत्रों से  जानकारी के  अनुसार मुख्यमंत्री आदित्यनाथ 14 अप्रैल को मोहम्दाबाद क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे| भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में 25 अप्रैल को जनसभा करेंगे|

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद में 29 अप्रैल को मतदान होना है| इससे पहले 23 को बसपा के पक्ष में मायावती की सभा और 24 अप्रैल को कांग्रेस के लिए राहुल प्रियंका रोडशो करेंगे| चुनाव प्रचार 26 अप्रैल की शाम को थम जायेगा| इस हिसाब से अमित शाह की रैली मतदान के ठीक पहले रखी गयी है ताकि सभा का असर बाना रहे|

[adrotate banner="2"]