फर्रुखाबाद: बीते तेरह दिन से अपनी मांगो अड़े गाँधी आश्रम के कर्मचारियों की हालत स्वास्थ्य परिक्षण ना होने के कारण बिगड़ने लगी है| शनिवार को कर्मचारियों ने सर दर्द की शिकायत बतायी है| कर्मचारियों का अभी तक एक भी बार स्वास्थ्य परिक्षण नही कराया गया है|
शहर क्षेत्र के मोहल्ला मदारबाड़ी स्थित गाँधी आश्रम पर अनशनकरियो को कई सामजिक संगठन पहले ही अपना समर्थन दे चुके है| जिसके बाद से कुल तीन कर्मचारी अनशन कर रहे है जिसमे क्षेत्रीय गाँधी आश्रम मजदूर संघ के मंत्री अनिल कुमार सिंह के अलावा कृष्ण कुमार एवं श्याम पाल सिंह शामिल है|
जिसमे अनिल कुमार सिंह का स्वास्थ्य काफी खराब बताया गया है| इस अनशन को लेकर कई संगठन भी सक्रिय है| आने बाले आठ सितम्बर से किसान यूनियन भी आमरण अनशन में सरिक हो जायेगा| कर्मचारियों की मांग है की उनका फंड, वेतन, तक नही दिया गया है|
इस दौरान बब्बनराम, जयप्रकाश, ओमप्रकाश, विपिन, अशोक तिवारी, मिथलेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, जगदीश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे|
13 दिन से क्रमिक अनशन पर बैठे गाँधी आश्रम के कर्मचरियों की हालत बिगड़ी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


