अत्यंत कोमल स्वभाव के होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized
U7FARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 20 फरवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :दिनांक 20 फरवरी को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शार‍ीरिक रुप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29 शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92 शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 2,11, 20, 29 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रगतिपूर्ण समय रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापारी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* महात्मा गांधी
* हिटलर
* ‍लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन
* टीना अंबानी

[bannergarden id=”8″]

राशिफल 20 फरवरी 13, बुद्धवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)
अब आपको ऐसे लग रहा है जैसे आपके लिए सबकुछ संभव है. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 2 है. प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में लाभ होने के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। ऋण की ओर ध्यान नहीं देना चाहिए।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

अपने विचार को मजबूती से रखने में कोई दिक्कत नहीं है. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 13 है. परिवार में खुशी, उत्साह का वातावरण रहेगा। जवाबदारी के कार्य पूर्ण सफलता के साथ पूरे होंगे। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आपको सबकुछ वैसे स्वीकार करने की जरूरत नहीं जैसा वह है, अपना जीवन जीने के लिए आप पूरी तरह से स्वतंत्र हैं. आपका लकी रंग रेड लकी नंबर 29 है. खान-पान में सावधानी बरतें। अच्छे दिन का लाभ उठाना आपके हाथ में है। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा। परिवारजनों से मतभेद हो सकता है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

यह समय अपने कार्यस्थल में अचानक बदलाव लाने के लिए सही समय नहीं है. आपका लकी रंग सी ग्रीन और लकी नंबर 3 है. नौकरीपेशा व्यक्तियों को नौकरी में पदोन्नति और स्थानांतरण की संभावना बनती है। कई दिन के रुके काम पूरे होने के योग हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यावहारिकता से कार्य करने पर सफलता मिलेगी।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

अगर आपने फिलहाल कोई अभ्यास करना फोलो किया है, इसका आपको रिज्ल्ट जरूर मिलेगा. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 8 है. पराक्रम व सुख समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लाभ के महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होने के योग हैं। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

यह महीना आपके लिए काफी रोमांटिक रहने वाला है. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 14 है. व्यापार, कारोबार ठीक चलेगा। आर्थिक परिस्थिति में अनुकूलता का आभास होगा। वाहन, मकान आदि की खरीदी का योग बनेगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)
कुछ नया करने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है, कुछ रचनात्मक कार्य हो सकता है आज. आपका लकी रंग वर्मिलियन और लकी नंबर 15 है. सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ व उन्नति पथ प्रशस्त होगा। लेन-देन के मामले में राहत महसूस करेंगे। धैर्य, सहनशीलता रखना होगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज आप अपने आप को फिट पाएंगे, आप डाइट ले रहे है उसका फायदा आपको जरूर मिलेगा. आपका लकी रंग स्टील ग्रे और लकी नंबर 6 है. निर्णय लेने में विलंब न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विशेष कार्य के लिए की गई भागदौड़ लाभदायी एवं सार्थक सिद्ध होगी। व्यापार का क्षेत्र विस्तृत होगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अगर आप किसी समझौता में पड़ते हैं तो आप इसमे उलझ सकते हैं. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 10 है. पारिवारिक उलझनें दूर होंगी। दूसरों की आलोचना से बचना जरूरी। वाद-विवाद को टालें। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज आपको अपने जीवन में सही दिशा निर्देश की कमी हो सकती है. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 12 है. संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिलेंगे। समय का दुरुपयोग नहीं करें। प्रयत्न करने पर रुका पैसा प्राप्त होगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अगर आप अपने आप बदलता देख रहे हैं तो यह सुनिश्चित कर लें कि यह बदलाव सही हो. आपका लकी रंग कैमल ब्राउंन और लकी नंबर 1 है. भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। परिश्रम व लगन से कार्य करने पर अभीष्ट सिद्धि और मनोनुकूल लाभ मिल सकेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

कभी भी अपने आप कम मत समझिएगा, आपके अंदर वह क्षमता है जिसके जरिए आप किसी भी समस्ता से पार जा सकते हैं. आपका लकी रंग स्कार्लेट और लकी नंबर 19 है. मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। व्यवहारकुशलता से व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। संतान की तरफ से चिंता रह सकती है। प्रयत्नों का पूरा फल आपको मिलेगा।