भाजपाइयों ने मनायी दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

Uncategorized

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर पूर्व विधायक सुशील शाक्य के आवास विकास स्थित आवास पर श्रद्धालि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपाइयों को उनके सिद्धान्तों व विचारों के साथ आगे बढ़ने की बात कही गयी।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील शाक्य के आवास पर बुलायी गयी श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए श्री शाक्य ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का सामाजिक, राजनैतिक एवं आर्थिक चिंतन ही इस देश को विकास के पथ पर ले जा सकेगा। भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न राज्य सरकारें इसी विचार को लेकर कार्य कर रहीं हैं। जिला संयोजक भूदेव सिंह राजपूत ने कहा कि 11 फरवरी 1968 की रात पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का निधन हुआ था। जो इस पार्टी के लिए ही नहीं वल्कि देश के लिए भी बहुत बड़ी क्षति थी। जिस समय भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ, उस समय श्री उपाध्याय का मानना था कि एक ईमानदार और राष्ट्रभक्ति व्यक्ति के हाथ में सत्ता हो तभी हमारा देश विश्व शिखर पर पहुंच सकता है। कार्यक्रम में भाजपा नेता सत्यपाल सिंह, रामचन्द्र कुशवाह, प्रभात अवस्थी, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, सुरेन्द्र कटियार, चित्रा अग्निहोत्री आदि ने विचार रखे व इलाहाबाद स्टेशन पर हुई भगदड़ में मृत लोगों की आत्मा की शांती के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

[bannergarden id=”8″]

बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश राजपूत, डा0 राजेश्वर सिहं, डा0 प्रदीप सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप भारद्धाज, ज्ञानेश गौड़, हिमांशु गुप्ता, रनबीर सिंह राजपूत, रमा कनौजिया, संजय गर्ग, सीता अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।