11 आइएएस का तबादला

0
161

DM Transferलखनऊ : प्रदेश सरकार ने मेरठ और मिर्जापुर के कमिश्नर, हाथरस, हापुड़ और अमरोहा के जिलाधिकारियों समेत 11 आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।

[adrotate banner="3"]

प्रमुख सचिव होमगार्ड शंभूनाथ शुक्ला को मिर्जापुर का कमिश्नर बनाया गया है। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रमेश चन्द्र मिश्र को गृह सचिव, मेरठ के कमिश्नर मृत्युंजय कुमार नारायण को आयुक्त वाणिज्य कर बनाया गया है। प्रमुख सचिव प्राविधिक एवं व्यावसायिक शिक्षा मनजीत ंिसंह को मेरठ का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अमरोहा के जिलाधिकारी वीके पंवार को प्रतीक्षारत कर दिया गया है, उनके स्थान पर समाज कल्याण निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक भवनाथ को अमरोहा का डीएम बनाया गया है। हाथरस के जिलाधिकारी अनिल राज कुमार को प्रतीक्षारत कर दिया गया है, उनके स्थान पर हापुड़ के डीएम सूर्यपाल गंगवार को हाथरस का डीएम बनाया गया है। प्रतीक्षारत प्रमांशु को हापुड़ का डीएम नियुक्त किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव राम बिशाल मिश्र को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा नियुक्त किया गया है।[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]