पुरानी रंजिश में कार मिस्त्री को गोली मारी

0
386

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के लालदरबाजे पर अचानक चली धड़ाधड़ गोलियों से अफरा तफरी मच गयी। गोली लगने से धर्मेन्द्र निवासी मन्नीगंज घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

dharmendra bhaiya lalधर्मेन्द्र लालदरबाजे से खरीददारी करके पैदल ही घर मोहल्ला मन्नीगंज जा रहा था। तभी लालदरबाजे पर भैयालाल व उसके भतीजे दिलीप ने धर्मेन्द्र के गोली मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भैयालाल को हिरासत में ले लिया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बतायी जा रही है। दीपक पुत्र राजू बाथम ने भैयालाल पुत्र नन्हेंलाल व दिलीप के खिलाफ हत्या के इरादे से गोली मारने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करायी है। धर्मेन्द्र ठंडी सड़क पर कार रिपेयरिंग का काम करता है। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]