मितभाषी व अनजान व्यक्तियों की मदद को तत्पर रहते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 5 नवंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 नवंबर को हुआ है। 5 अंक का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 1932,1955, 2003, 2005, 2009, 2012, 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 5, 14, 23 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप अपने विवेक का इस्तेमाल कर सफलता पाने में समर्थ होंगे। लेखन से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोग द्वारा सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति संतोषजनक वातावरण पाएंगे। आर्थिक, पारिवारिक समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी बनेंगे। कुल मिलाकर समय अनुकूल रहेगा।

मूलांक 5 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* संजय गांधी
* सुभाषचन्द्र बोस
* शेक्सपीयर
* अभिषेक बच्चन
* रमेश सिप्पी
* भाग्यश्री
* दीपिका पादुकोण

राशिफल 05 नवंबर 2012 सोमवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आपका ध्यान पूरी तरह कॅरियर पर रहेगा. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 6 है. सामाजिक कार्यों में सीमित रहें। आर्थिक हानि का योग है। व्यर्थ समय नष्ट न करें। संघर्ष के कारण आपका अनुमान ठीक नहीं निकलेगा।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आपको जो भी अवसर मिले उसका जरूर फायदा उठाए. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 15 है. शुभ कार्यों की अधिकता हितकर रह सकेगी। व्यापार-व्यवसाय में श्रेष्ठ योग बनेंगे। विवाद को हल करने का साहस आएगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज के दिन गुस्सा छोड़कर जिंदगी आनंद ले. आपका लकी रंग डार्क पिंक और लकी नंबर 19 है. विरोधी नुकसान पहुँचाएंगे। आर्थिक कामों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। संतान की प्रगति होगी। भावुकता में कोई भी निर्णय नहीं लें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आप देखेंगे कि दूसरे आपसे बहुत ज्यादा आकर्षित होंगे. आपका लकी रंग लाइट ग्रीन और लकी नंबर 37 है. आजीविका के क्षेत्र में लाभ की संभावना है। खानपान का ध्यान रखें। पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आखिरकार आपका खोया हुआ विश्वास आपस आ रहा है. आपका लकी रंग मरून और लकी नंबर 8 है. प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बनेगा जो आपको प्रगति प्रदान करेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद की प्राप्ति के योग हैं।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज आपके अंदर निर्णय लेने की एक अनोखी सी क्षमती होगे. आपका लकी ब्राउंन और लकी नंबर 26 है. आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। वाणी पर संयम जरूरी है। प्रयास में कमी नहीं करें। सम्मान में कमी के कारण कार्य में मन नहीं लगेगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आप काफी उर्जावान है इसका फायदा आज आपको मिलेगा. आपका लकी रंग पिकॉक ब्लू और लकी नंबर 10 है. साहस आपके लिए सफलता प्रदान करेगा। गृहस्थ जीवन का पूर्ण सहयोग मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। धन लाभ के योग बनेंगे।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

मनसिक रूप से शांत रहने की कोशिश कीजिए और किसी भी चीज में जल्दबाजी न कीजिए. आपका लकी रंग लाइलक और लकी नंबर 4 है. धैर्य एवं सहनशीलता बनाए रखें। आलस्य कार्य की गति को प्रभावित करेगा। व्यापार में हानि होने की आशंका है। व्यर्थ खर्चों में वृद्धि होगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आपकी सहनशक्ति और धीरज आपको संतुष्टि देगी. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 42 है. सरकारी कार्यों से लाभ होने के योग बनेंगे। संतान की ओर से प्रगतिकारक सूचना मिलेगी। सावधानी व सतर्कता रखकर काम करें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आप जिस रास्ते पर चल रहे हैं प्रोडक्टिव भी है और रिस्की भी. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 27 है. आपके कार्य की प्रवृत्ति व्यावहारिक बनाए रखें। मकान की समस्या का हल निकलेगा। रुका पैसा मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आप सोच रहे हैं कि कुछ परिवर्तन करना चाहिए तो आज का दिन अच्छा है. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 30 है. व्यापार अच्छा चलेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। उपयोगी वार्तालाप होगा। किसी समस्या का समाधान आपके प्रयासों से संभव है।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आप सारा दिन आनंदित और उत्साहित रहेंगे. आपका लकी रंग स्काई ब्लू और लकी नंबर 1 है. धन की प्राप्ति के साथ ही प्रसिद्धिकारक योग भी बनेंगे। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सामाजिक सम्मान एवं यश मिलेगा।