FARRUKHABAD : युवाओं के लिए यह समाचार बाकई में चौंकाने वाला होगा कि शहर में अभिनेत्री महमा चौधरी और स्वेता तिवारी को करीब से देखने का मौका मिलेगा। महज 10 दिन बाद शहर में दोनो अभिनेत्रियों के आने की संभावना है।
[adrotate banner="3"]
दर असल 10 दिसम्बर को क्रिश्चियन इंटर कालेज ग्राउण्ड में पंचम सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होना है। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है। विवाह समारोह में बालीबुड की स्टार अभिनेत्री महमा चौधरी और स्वेता तिवारी के आने का समाचार प्राप्त हुआ है। अभिनेत्रियों के आने की सूचना से खासकर युवाओं में बड़े पैमाने पर उत्साह दिखायी दे रहा है। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह कर रहे हैं। दो पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और नंद गोपाल नंदी भी आ सकते हैं।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


