भाजपाइयों की कल नब्ज टटोलेंगे साक्षी महाराज

0
135

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी के नेता सच्चिदानंद साक्षी शनिवार को जनपद में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। फिलहाल साक्षी महाराज के आने की खबर से उनके समर्थकों में उत्साह का संचार हो गया है।Sanchhi sakshi sachhi

[adrotate banner="3"]

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व लौह संग्रहण समिति के जिला संयोजक भूदेव सिंह राजपूत के फतेहगढ़ स्थित आवास पर पूर्व सांसद सच्चिदानंद साक्षी शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। काफी लम्बे समय से साक्षी महाराज जनपद नहीं आये। चुनाव करीब आने के बाद जनपद पहुंच रहे साक्षी महाराज को लेकर चर्चा का बाजार फिलहाल तो गर्म है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

वहीं कहा जा रहा है कि वह सरदार बल्लभ भाई पटेल की लौह संग्रहण के विषय में चर्चा करेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी दिलीप भारद्धाज ने दी।

संदेश राजपूत बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री
भारतीय जनता पार्टी छोड़कर जनक्रांति पार्टी में समय बिता चुके भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष संदेश राजपूत को नेतृत्व ने प्रदेश मंत्री का पद दिया है।

[adrotate banner="2"]