हड़ताल के चौथे दिन भी मरीजों पर टूटा तकलीफों का पहाड़

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल के सर्जन डॉ० गौरव मिश्रा व प्रधानाचार्य अनिल कुमार के बीच हुए विवाद के बाद चिकित्सकों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही| जिससे दर्द से परेशान मरीजों पर तकलीफों का पहाड़ टूट और व मायूस होकर बिना दबा के ही घर लौट गये|
जिला प्रशासन अभी घटना के चार दिन बाद भी अभी तक चिकित्सकों और शिक्षकों के विवाद में बीच का रास्ता नही निकाल सका है| शुक्रवार को चिकित्सकों की हड़ताल का चौथा दिन था |जिसके चलते तकरीबन पांच सैकड़ा मरीज लोहिया ओपीडी पंहुचे लेकिन उन्हें दवा की जगह केबल दर्द ही मिला|
चार दिन की हड़ताल में लोहिया जिला अस्पताल से लगभग दो हजार मरीज चार दिनों में मायूस होकर लौट गये है| लेकिन जिला प्रशासन अभी तक चिकित्सकों को मनाने में कामयाब नही हो सका है|