आंदोलित चिकित्सकों ने किया बुद्धि-शुद्धि हबन

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल में हड़ताल पर चल रहे चिकित्सकों ने जिला प्रशासन के खिलाफ बुद्धि-शुद्धि हबन कर अपना आक्रोश प्रगट किया| साथ ही आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी ना होनें पर आपातकालीन सेवाओं को बाधित करने की भी चेतावनी दी|
बीते 4 जून  को लोहिया अस्पताल के सर्जन डॉ0 गौरव मिश्रा व प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह
के बीच हुए विवाद के बाद चिकित्सक व शिक्षक हड़ताल पर चले गये थे| बीते दिन शिक्षक तो अपने काम पर लौट गये| लेकिन चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मी अभी हड़ताल पर है| शुक्रवार को चिकित्सकों की हड़ताल जारी रही|
दोपहर बाद राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री पंकज शुक्ला के नेतृत्व में ओपीडी के बाहर बुद्धि-शुद्धि हबन का आयोजन किया गया| जिसमे जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गयी| प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ0 वीके दुबे व सचिव डॉ0 अजय कुमार, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष चक्र सिंह व मंत्री जितेन्द्र कुमार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री नरेन्द्र मिश्रा, सर्जन डॉ0 गौरव मिश्रा, डॉ0 अभिषेक चतुर्वेदी, डॉ0 अशोक कुमार, ऋषि गोपाल तिवारी, मनीष दीक्षित, संजीब कटियार आदि रहे|