होली पर प्रधानों को एसपी ने दिये टिप्स

0
142

फर्रुखाबाद: होली पर जिले में शांति व सौहार्द बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने ग्राम प्रधानों को निर्देश दिये और किसी प्रकार की घटना होने के दौरान पुलिस को तत्काल सूचना उपलब्ध कराने की बात भी कही।

[adrotate banner="3"]

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित की गयी प्रधानों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस त्यौहार को शांति पूर्वक मनवाने के लिए कटिबद्ध है। पुलिस शांति व्यवस्था बनाये रखने का पूरा प्रयास करेगी। लेकिन इसके बावजूद भी कहीं विवाद की स्थिति दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि प्रधान अपने गांव में कड़ी निगाह रखें। प्रधान जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ समाज का एक अभिन्न हिस्सा होते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया तो कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

[adrotate banner="2"]