फर्रुखाबाद: केन्द्रीय कारागार में हत्या के मामले में सजा काट रहे 59 वर्षीय अमरनाथ पुत्र रामऔतार की उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
[adrotate banner="3"]
जनपद कानपुर नगर के रेल बाजार मीरपुर कैन्ट के निवासी अमरनाथ तकरीबन 2 वर्ष पूर्व सेन्ट्रल जेल में सजा काटने आये थे। बीती रात अमरनाथ को पेशाब में समस्या हुई तो उन्हें बीती देर रात लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां गुरुवार तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
[adrotate banner="2"]


