होमगार्ड को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

0
108

dhrmendrफर्रूखाबाद: थाना शमसाबाद क्षेत्र के मोहल्ला चैखंडा निवासी 45 वर्षीय धर्मेन्द्र यादव पुत्र रामप्रकाश को मोहल्ले में ही एक बारात में उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया| घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

[adrotate banner="3"]

बीती रात मोहल्ले के ही कैलाश तिवारी की पुत्री का विवाह था| मै करीब 7 बजे दावत खाने गया था, बारात में ही मोहल्ले के कैलाश तिवारी के भांजे रमन, सूरज नशे में थे |रमन ने गाली दी जिसका विरोध करने पर रमन ने लोहे की राड हाथ में मार दी। सूरज ने पेन्ट की बेल्ट मेरे गले में डालकर मार डालने का प्रयास करने लगा। मैने किसी तरह बेल्ट गले से निकाली, इसी दौरान तीनों युवको ने लात घूसो से पिटाई कर गाली देकर अपमानित किया। मै भाग कर किसी तरह थाने गया, पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण के लिये शमसाबाद पीएचसी भेजा।

एसओ प्रदीप यादव को घटना की जानकारी दी। पुलिस हमलावरों को पकड़ने गई लेकिन हमलावर पुलिस की भनक लगने पर गायब हो गये।

[adrotate banner="2"]