फर्रुखाबाद:(कमालगंज) घर में लेंटर डालने के लिए छत पर चढ़े पोलोटेक्निक छात्र की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गयी|
[adrotate banner="3"]
थाना क्षेत्र के ग्राम मनफूल नगला निवासी 23 वर्षीय अर्पित पुत्र बालक राम रविवार दोपहर अपने मकान की छत पर चढ़ा था| उसी समय उसने लोहे की सरिया सीधी करने का प्रयास की किया तो सरिया छत के ऊपर निकली हाईटेंशन लाइन से जा टकराई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| अर्पित लखनऊ में पोलोटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था|
[adrotate banner="2"]


