नेता ने दी धमकीः चौराहे पर आ जाएंगे मुख्यमंत्री

0
104

15_02_2015-untitledलखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी के मडियांव क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कालेज चौराहे पर कल शाम टीएसआई को उस समय भारी पड़ गया जब नो इंट्री जोन में घुस रही एक डीसीएम ट्रक रोक ली गयी। नाराज चालक टीएसआई को धमकाते हुए अपने मालिक को फोन कर दिया। नाराज नेता चौराहे पर पहुंच कर टीएसआई को अर्दब में लेते हुए बोला ट्रक छोड़ दो;वरना सीएम चौरहे पर आ जायेंगे।

[adrotate banner="3"]

नेता थाने से कप्तान तक के अधिकारियों का हवाला देता रहा।लेकिन जिद्द पर अड़ा टीएसआई चालान करने के बाद ही ट्रक को छोड़ा । टीएसआई रवीन्द्र कुमार मलिक ने बताया कि शाम 6 बजे दारोगा नरेन्द्र मिश्र ट्रैफिक सिपाहियों के साथ इंजीनियरिंग कालेज चौराहा चला रहे थे। तभी सीतापुर की तरफ से आ रही डीसीएम ट्रक यूपी32 डीएन 4076 का चालक दिनेश नो जोंन क्षेत्र में जबरन घुसेड़ने लगे। टीएसआई के मना करने पर चालक ट्रक को रोड पर खड़ी कर अपने मालिक को फोन कर बुला लिया।

रविन्द्र के मुताबिक नया चांद अलीगंज निवासी डीसीएम ट्रक मालिक व नवीन गल्ला मण्डी के आढ़ती मोहम्मद खलील मौके पर पहुंचे और अपना परिचय समाजवादी नेता के रूप में दिया, धमकी देते हुए बोले ट्रक छोड़ो;वरना सीएम अखिलेश यादव को मौके पर बुलाना पड़ेगा। तब तुम्हारा क्या हस्र होगा। वर्दी उतर जायेगी। थाने के इस्पेक्टर से लगा कर कप्तान तक यहीं आ जायेंगे। टीएसआई रविन्द्र कुमार मलिक ने बताया कप्तान साहब का आदेश है आठ बजे से दस तक बजे और शाम पांच बजे से आठ बजे तक भारी वाहन शहर में नही घुसने दिये जायेंगे।

[adrotate banner="2"]