हिजाम को बीजेपी नेताओ ने भी दिया समर्थन

0
68

hijam 11फर्रुखाबाद: गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए टाउनहाल पर चल रहे हिजाम के अनशन को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने समर्थन दे दिया है|
हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के साथ कई पदाधिकारी अनशन पर है| अनशन को कई दिन हो चुके है लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी ने अपना ध्यान इस तरफ नही किया है| हिजाम जिलाध्यक्ष के अनुसार वह तब तक अनशन से नही हटेगे जब तक की प्रशासन उनकी मांगे नही मांग लेता| बुधवार को भाजपा नेता व व्यापार मंडल के प्रान्तीय मंत्री अरुण प्रकाश तिवारी (ददुआ) ने रमेश चन्द्र त्रिपाठी के साथ पंहुच कर अनशनकरियो को अपना समर्थन देने की बात कही| वह बीजेपी युवा मोर्चा के महामंत्री शशांक शेखर मिश्रा .उपाध्यक्ष राजीव राठौर, नगर महामंत्री प्रमोद वाजपेयी, रूद्रप्रताप सिंह ने भी हिजाम को अपना समर्थन दिया|
इस दौरान कायमगंज हिजाम महामंत्री प्रदीप सक्सेना, अनूप चौबे के अलावा शैलेन्द्र अग्निहोत्री, प्रशांत सक्सेना, नंदी सेना के विक्रांत अवस्थी के आलावा हिजाम के प्रांतीय मंत्री दिनेश मिश्रा, विश्व हिन्दू परिषद के हरिश्चंद्र पाठक आदि लोग मौजूद रहे

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]