हाई-वे पर फायरिंग की सूचना से हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

0
45

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) देर शाम कार सबार व बाइक सबारों के द्वारा फायरिंग किये जाने की खबर से हड़कंप मच गया | हालांकि कार सबार और बाइक सबार मौके से फरार हों गये, एक रहागीर कों एक कारतूस का खोखा मिला, जिसे बाद में पुलिस के सुपुर्द किया गया | पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है | मिली जानकारी के मुताबिक थाना कादरी गेट के इटावा-बरेली हाई-वे पर सेन्ट्रल जेल चौराहें के निकट कुछ बाइक सबारों नें एक कार सबार के बीच फायरिंग की घटना कों अंजाम दिया और फरार हों गये| घटना की जानकारी मिलने के बाद सूचना पुलिस कों मिली तो थाना कादरी गेट की पुलिस व सेन्ट्रल जेल चौकी पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच शुरू की | वहीं किसी राहागीर कों मौके से एक 315 बोर के कारतूस का खोखा मिला जिसे उसने पास के ही एक दुकानदार कों सौंप दिया | बाद में मौके पर पंहुची पुलिस नें कारतूस कों कब्जे में ले लिया | पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मामले की जाँच का प्रयास कर रही है | थानाध्यक्ष कपिल कुमार नें बताया की मामला उनके संज्ञान में नही है, संज्ञान में आने पर जाँच की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]