हाई टेंशन लाइन से झुलसी किशोरी की मौत

FARRUKHABAD NEWS POLICE विद्युत विभाग सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलसी किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम मदवापुर निवासी 13 वर्षीय रूबी पुत्री हरिशचन्द्र बीते 13 अप्रैल को अपने घर की छत पर गयी थी| तभी छत के ऊपर से गुजरी 33 हजार की विधुत लाइन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी|
परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे जंहा हालत गम्भीर होने पर उसे सैफई के लिए रिफर कर दिया था| लेकिन परिजनों ने उसे आवास विकास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था| जहां उपचार के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गयी| शव घर पर आते ही कोहराम मच गया| मृतका की माँ कंठश्री का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|